यमुना तट पर भड़की आग की लपटें बस्ती तक पहुंची, मची अफरातफरी
देहरादून, मई 15 -- बड़कोट। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव व तहसील मुख्यालय बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र में यमुना नदी के तटीय इलाके में अचानक आग भड़कने से अफरा तफरी मची। नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत नदी किनारे फैली झाड़ियों में लगी आग धीरे-धीरे रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। देखते ही देखते आग वार्ड नंबर 7 स्थित लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) गेस्ट हाउस क्षेत्र व वार्ड नंबर 6 के यमुना तटवर्ती इलाके से जुड़ी बस्ती तक पहुंच गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे व अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग के कारण पूरे तहसील मुख्यालय और नगरपालिका क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ दिनों से गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.