मथुरा, अगस्त 27 -- श्री यमुनाजी के पावन तट विश्राम घाट पर श्रीजी पीठ के तत्वावधान में श्रीजी पीठाधीश्वर ठाकुर बाबा महाराज के सानिध्य में श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा द्वारा ब्राह्मणों का मुख्य पर्व श्रावणी उपाकर्म विधि विधान से कराया। इस दौरान ब्राह्मणों ने पूरी निष्ठा के साथ श्रावणी उपाकर्म करके अपने पितरों के तर्पण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी ब्राह्मणों को पंचगव्य द्वारा देह की शुद्धि करायी गई। उपाकर्म में मां अरुणधति पूजन, सप्तऋषि पूजन, ऋषितर्पण, पितर तर्पण, धर्मराज पूजन, दशविध स्नान, यज्ञोपवीत संस्कार आदि ब्रह्म कर्म किये गए। मनीष बाबा ने बताया कि यह यज्ञ प्राचीन समय से चला आ रहा है। इस यज्ञ को करने मात्र से जो भी अशुद्धता वर्ष भर में हो जाती है या जाने-अनजाने में जो भी पाप कर्म आदि हो जाते है उन सभी की शुद्धि यज्ञ आदि करने मात्र...