सहारनपुर, मार्च 2 -- सरसावा। होली के अवसर पर शाहजहांपुर स्थित यमुना घाट पर देश की आजादी से पूर्व से लगने वाला पारंपरिक मेला इस वर्ष भी आयोजित होगा। गुरुवार को जनपद स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठक में उच्च अधिकारियों द्वारा मेला न लगाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन रविवार को एसडीएम सदर सुबोध कुमार और सीओ नकुड़ ने यमुना तट का स्थलीय निरीक्षण कर मेला आयोजित करने की अनुमति दे दी। रविवार को एसडीएम सदर सुबोध कुमार यमुना तट पहुंचे, जहां उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आसपास के गांवों के प्रधानों व जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक भी की गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत मेला आयोजित होगा। मेला कमेटी आयोजन की जिम्मेदारी निभाएगी, जबकि पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.