यमुना तट पर एकांत साधना में लीन हुए प्रेमानंद महाराज, पदयात्रा और दर्शन के इंतजार में भक्त
मथुरा, जून 5 -- पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रेमानंद महाराज इन दिनों अपने एकांतवास और विशेष साधना में लीन हैं। यमुना नदी के पावन तट पर अपने शिष्य परिकर के साथ साधना करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, भक्त उनके दर्शन और पदयात्रा पर जल्द आने का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्वामी प्रेमानंद महाराज यमुना किनारे अत्यंत शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण में साधना करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ निकटस्थ शिष्य भी भजन, जप और ध्यान में संलग्न नजर आ रहे हैं। यमुना तट का यह दृश्य भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रहा है। जिसके चलते वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु टिप्पणी करते हुए स्वामी प्रेमानंद महारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.