नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बायोडायवर्सिटी पार्कों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। डीडीए अधिकारियों ने बताया यमुना डूब क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में वेटलैंड पार्क बनाए जाएंगे। साथ ही प्राधिकरण के अधीन आने वाले बरसाती नालों की प्रबंधन प्रणाली को नए तरीके से विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीडीए थीम पार्कों को यमुना डूब क्षेत्र में विकसित करेगा और इसमें सौ से अधिक जलाशयों को बनाने की योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...