औरैया, मार्च 22 -- औरैया। चैत्र नवरात्रि के अंतर्गत यमुना जयंती के अवसर पर 24 मार्च को सुबह सात बजे यमुना तट पर पूजा-अर्चना एवं यमुना मैया की दिव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने श्रद्धालुओं, माता-बहनों एवं गणमान्य लोगों से समय पर पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.