विकासनगर, जनवरी 14 -- लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरिपुर स्थित यमुना घाट पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात हरी घाट पर धर्म ध्वजा भी फहराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित शिवानंद उनियाल ने हरिपुर की धार्मिक महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस पावन क्षेत्र की आध्यात्मिकता असीम है। आने वाले समय में यमुना घाट पर मां यमुना की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही विशाल धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे, जिसमें जौनसार बावर क्षेत्र की देव डोलियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह प्रयास क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.