आगरा, फरवरी 10 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान की एनएसएस इकाई की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने यमुना किनारे स्थित हाथीघाट क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान किया। संस्थान के निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय सेवा की भावना जाग्रत करना है। डॉ. नीरज कुशवाहा, डॉ. आभा सिंह और डॉ. आयुष मंगल मौजूद रहे। स्वयंसेवक नम्रता तोमर, आयुष शुक्ला और अमन सिकरवार ने भी सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.