ग्रेटर नोएडा, मार्च 9 -- जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले 74.3 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई। अप्रैल तक जमीन खरीद ली जाएगी। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने भूमि खरीद के छह गांवों के किसानों की सूची का प्रकाशन किया। किसानों से 3808 रुपये प्रति वर्गमीटर (एक्सग्रेसिया सहित) और सात प्रतिशत आबादी भूखंड अथवा 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर भूमि खरीद होगी। एसीईओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गंगा को यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर यानी बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर यानी सेक्टर-21 फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.