मथुरा, मार्च 29 -- जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि यमुना जी की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने समस्त एसटीपी प्लांटों की नियमित जांच किए जाने के निर्देश भी दिए। शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं यमुना एक्शन प्लान संबंधी बैठक में जनपद में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण 2026, यमुना जी की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता पखवाड़ा, एसटीपी प्लांट, गंगा उत्सव कार्यक्रम, यमुना आरती आदि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए को समस्त 67 गंगा ग्रामों में गंगा ग्राम समिति, आर्द्र भूमि समिति तथा ग्राम चौ...