उरई, मार्च 30 -- कालपी। गंगा स्वच्छता पखवारा के तहत नमामि गंगे व वन विभाग द्वारा संयुक्त स्वच्छता अभियान के तहत यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कालपी के पीताम्बर घाट में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा पर यमुना तट पर मां यमुना की महा आरती, यमुना स्वच्छता शपथ,पुष्प, रंगोली,श्रमदान एवं अन्य कार्यक्रम कराए गए। मुख्य अतिथि दंदरौआ धाम आश्रम के महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 राम दास जी महाराज एवं मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महन्त जमुना दास जी महाराज ने जन मानस से अपील की यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए हम सभी का अपेक्षित सहयोग होना चाहिए और यमुना में पालीथिन व टूटी मूर्तियां व कचरा न फेंकें। इस दौरान ऋषभदेव जी महाराज, काली चरण दीक्षित,श्री मां गंगा आरती परिवार निधी विठूर, देवेन्द्र सिंह क्षेत्रीय वन अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.