गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए तीन नए सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) का निर्माण होगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। एक एसटीपी के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जबकि एक महीने के अंदर दो और एसटीपी के निर्माण के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। जीएमडीए ने गांव नौरंगपुर में 40 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन), गांव धनवापुर और सेक्टर-107 में 100-100 एमएलडी क्षमता के एसटीपी निर्माण की योजना बनाई है। गांव नौरंगपुर के एसटीपी निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके निर्माण में करीब 63 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 90 एमएलडी क्षमता का पंपिंग स्टेशन तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण में करीब दो साल का समय लगेगा। सेक्टर-80 स्थित मॉनसून ब्रिज सोसाइटी के समीप करीब पौने...