गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम। यमुना को प्रदूषणमुक्त करने की योजना को मंजूरी मिलने का इंतजार है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से धनवापुर में 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता का नया सीवर शोधन संयंत्र तैयार करने के लिए जारी टेंडर के तहत चार कंपनियों ने आवेदन किया है। इस टेंडर को नेगोसिएशन के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय कार्य समिति के लिए रखा जा चुका है। जीएमडीए ने पिछले साल 30 जुलाई को गांव धनवापुर के सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण को लेकर टेंडर जारी किया था। करीब 166 करोड़ रुपये की लागत के इस टेंडर को नौ अक्टूबर को खोला गया था। इस टेंडर को आवंटित करने के लिए जीएमडीए की तरफ से प्रस्ताव तैयार करके उच्चस्तरीय कार्य समिति की बैठक में रखने के लिए हरियाणा सरकार के पास भेज दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.