यमुना के पानी में घुला दवाओं और कीटनाशकों का जहर, DU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- दिल्ली की जीवनरेखा कही जाने वाली यमुना नदी अब सिर्फ प्लास्टिक के छोटे कणों से ही नहीं कराह रही, बल्कि इसके पानी में दवाओं के अंश, खेती के कीटनाशक और औद्योगिक कचरे का जहर भी घुल चुका है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की एक ताजा में यमुना के जल में कुल 321 तरह के केमिकलों की मौजूदगी पाई गई है। इनमें से 36 केमिकल अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक श्रेणी में आते हैं, जो कैंसर और प्रजनन क्षमता पर असर डालने जैसे गंभीर रोगों का कारण बन सकते हैं। 'जर्नल ऑफ हैजार्डस मैटेरियल्स एडवांसेज' में प्रकाशित इस स्डटडी के लिए एक्सपर्ट्स ने पल्ला से असगरपुर जागीर तक करीब 48.8 किलोमीटर के दायरे में कृषि, रिहायशी, औद्योगिक, जंगल और मनोरंजन क्षेत्रों समेत कुल आठ स्थानों से सैंपल लिए। जांच में माइक्रोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.