मथुरा, अप्रैल 9 -- यमुना के घाटों पर जमी सिल्ट को हटाने के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने व्यापक स्तर पर सफाई अभियान छेड़ दिया है। यमुना के जलस्तर में कमी करके यह सफाई अभियान शुरु किया गया है। स्वामी घाट से बंगाली घाट तक सिल्ट हटायी जाएगी, जिससे कि यमुना की तली में जमी गाद और गंदगी को हटाया जा सके। इसके लिए 100 मजूदरों को लगाया गया है। बताते चलें कि यमुना में आई बाढ़ के बाद यमुना की तली में गाद और सिल्ट जमा हो गयी थी। इसके चलते स्वामी घाट, विश्राम घाट, राजा घाट, प्रयाग घाट और बंगाली घाट पर स्नान और आचमन करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उधर, वृंदावन में केसी घाट पर चल रहे निर्माण की वजह से यमुना के जल स्तर में कमी की गयी थी। जलस्तर गिरने के बाद घाटों के सामने गाद और गंदगी नजर आने लगी थी। इसे देखते हुए नगर निगम द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.