कानपुर, सितम्बर 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद की दक्षिणी सीमा पर स्थित यमुना एक बार फिर से उफान पर आ गई हैं। चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश से यमुना के जल स्तर में तेजी से हो रहे इजाफा को देखकर तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इसके साथ ही भोगनीपुर और सिकंदरा एसडीएम को सतर्क रहने व बाढ़ चौकियों को तत्काल क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है। जिले में यमुना-सेंगुर के संगम स्थल चपरघटा के आसपास के गांवों में हर साल बाढ़ कहर बरपाती है। चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश से रविवार को यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा शुरू हो गया। लगातर बढ़ रहे जलस्तर से यमुना-सेंगुर के संगम स्थल वाले चपरघटा के आसपास के आढ़न, पथार ,मुसरिया, पड़ाव, कुंभापुर, नगीना,नयापुरवा और भुंडा आदि गां...