मथुरा, मार्च 12 -- मथुरा। नव संवत् 2083 विक्रमी के स्वागत में संस्कार भारती, मथुरा महानगर द्वारा 19 मार्च को सुबह 5 से 7 बजे तक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर यमुना के प्रयाग घाट पर पतित पावनी यमुना महारानी की लहरों के बीच तैरते मंच से मंत्रोच्चार, शंख, घंटों की मंगल ध्वनियों और भजनों के साथ नवसंवत्सर की भोर में सूर्य की प्रथम किरण को गंगाजल से अर्घ्य देकर नव सम्वत् का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुविख्यात भजन गायक जेएसआर मधुकर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट सहयोगी धर्मेंद्र तोमर,मिथिलेश तोमर, संयोजक अमृत खंडेलवाल व सहसंयोजक सुधांशु गोयल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...