मथुरा, मार्च 19 -- ब्रज की आराध्या मां यमुना के बढ़ते प्रदूषण और लुप्त होती अविरल धारा ने अब ब्रज के देवालयों की चिंता बढ़ा दी है। रंगजी मंदिर के बड़े बगीचे में बुधवार को आयोजित ब्रज वृंदावन देवालय समिति की बैठक में प्रबुद्धजनों और सेवायतों ने एक स्वर में यमुना की दुर्दशा पर क्षोभ व्यक्त किया। निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलकर यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की मांग करेगा। आलोक गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ब्रज के प्राचीन मंदिरों में ठाकुरजी के श्रीविग्रहों का अभिषेक, राजभोग की रसोई और समस्त धार्मिक अनुष्ठान सदियों से यमुना जल से ही संपन्न होते आए हैं। किंतु, वर्तमान में यमुना के दूषित स्वरूप के कारण इन परंपराओं के निर्वहन में भारी कठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.