गुड़गांव, जून 16 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। मानसून सीजन में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने यमुना नदी के किनारे स्थित संवेदनशील और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे तटबंध सुदृढ़ीकरण और अन्य सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त उपायुक्त निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले मोहना पुल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यमुना तटीय क्षेत्र के बागपुर, सोलड़ा, राजूपुर और चांदहट सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इन क्षेत्रों में उन्होंने तटबंधों की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था, जल प्रवाह की निगरानी और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले रोहिन नदी के तट...