अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खनन से जुड़े कार्यों को लेकर प्रशासन ने नई जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (डीएसआर) का ड्राफ्ट तैयार कर सार्वजनिक कर दिया है। इसको लेकर प्रशासन ने 30 दिनों के भीतर आपत्ति मांगी है। खनन विभाग के दफ्तर पर इसका नोटिस चस्पा किया गया है। युमना किनारे क्षेत्र को खनन से बाहर कर दिया गया है। केवल गंगा किनारे ही खनन का क्षेत्र निर्धारित किया गया है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना व एनफोर्समेंट एंड मानिटरिंग गाइडलाइंस-2020 के तहत संशोधित रिपोर्ट तैयार की गई है। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में वर्तमान खनन क्षेत्रों के साथ नए क्षेत्रों का नवनीकरण व संशोधन किया गया है। संशोधित ड्राफ्ट को गठित एसडीसी समिति से अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.