प्रयागराज, अप्रैल 7 -- इंडियन ऑयल के भूमिगत तेल पाइप लाइन पर अवैध निर्माणों को लगातार दूसरे दिन तोड़ा गया। इंडियन ऑयल और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर नौकायान घाट से अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू किया। बलुआघाट तक अभियान चला और उसके बाद अगली घोषणा तक के लिए रोक दिया गया। अभियान के दूसरे दिन बलुआघाट तक पाइप लाइन पर जो भी निर्माण मिला, उसे तोड़ दिया गया। ध्वस्तीकरण के लिए संयुक्त टीम पहुंची तो काफी लोग घरों से सामान निकाल चुके थे। कई लोगों ने टीम पहुंचने के बाद सामान निकालना शुरू किया। कार्रवाई में शामिल नगर निगम प्रवर्तन दल के एक सदस्य ने बताया कि डेढ़ दर्जन छोटे-बड़े निर्माण तोड़े गए हैं। कुछ लोगों ने मोहलत मांगी, लेकिन दबाव के चलते अपनी मांग को वापस ले लिया।दरियाबाद में कार्रवाई टलीदरियाबाद में तेल पाइप लाइन पर निर्माणों को चिह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.