नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में यमुना के किनारे को साबरमती रिवरफ्रंट की तरह विकसित किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली के जल मंत्री साबरमती रिवरफ्रंट देखने एवं उससे संबंधित जानकारी लेने सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। उनके साथ दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी भी गुजरात के अध्ययन दौरे पर हैं। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार कालिंदी कुंज में यमुना के किनारे एक भव्य छठ घाट बनाने पर भी काम कर रही है।

योजना और विकास मंत्री ने कहा कि सरकार यमुना नदी के किनारे सुंदर पार्क, साइकिल ट्रैक और खेल के मैदान बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि साबरमती मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा और दिल्ली की ज़रूरतों के हिसाब से सबसे अच्छे तरीकों को अपनाकर एक साफ, हरा-भरा और विश्व-...