यमुना का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ चौकियां की गई सक्रिय
कौशाम्बी, अगस्त 30 -- लगातार हो रही बारिश के बीच डैम से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे बाढ़ संभावना दिखने भी लगी है। रविवार को अफसरों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। साथ ही बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया। बाढ़ चौकी के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वह पूरी तरह से तैयार रहें। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। अचानक यमुना का पानी बढ़ना शुरू हुआ है। इससे तराई के लोग सतर्क हो गए हैं। तराई में बड़े पैमाने पर अब फसल के प्रभावित होने का खतरा भी बढ़ गया है। कई गांवों की फसल डूब भी चुकी है। यमुना का जलस्तर बढ़ने की जानकारी होने पर रविवार को एसडीएम मंझनपुर ने कई गांवों का दौरा किया। ड्रेन से तस्वीरें लीं। साथ ही बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान मौजूदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.