यमुना का बढ़ता जलस्तर भी नहीं रोक सकेगा रेल परिचालन
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता यमुना का जलस्तर अधिक बढ़ने पर भी अब लोहे के पुल से रेल परिचालन प्रभावित नहीं होगा। रेलवे द्वारा यमुना पर बनाया गया नया पुर पुराने पुल के मुकाबवे 4.5 मीटर ऊंचा है। इसलिए नये लोहे के पुल से अब जलस्तर बढ़ने पर भी परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। इतना ही नहीं पहले के मुकाबले इस पुल पर परिचालन की गति भी अधिक होगी। यह जानकारी शुक्रवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने दी। महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने बताया कि यमुना पर बना लोहे का पुल 150 वर्ष से भी अधिक पुराना था। यमुना में जलस्तर बढ़ने पर इस पुल से परिचालन बंद करना पड़ता था। इतना ही नहीं पुल के कमजोर होने की वजह से इस पर रेलगाड़ी का परिचालन भी बेहद धीमी गति से होता था। लेकिन अब यमुना पर उसकी जगह नये लोहे के पुल ने ले ली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.