यमुना का पानी आएगा तो बदलेगी शेखावाटी की तस्वीर; दिल्ली में होने वाला MOU राजस्थान के लिए कितना अहम
जयपुर, जून 23 -- राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बसे शेखावाटी के लाखों लोगों के लिए पानी सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि दशकों से चला आ रहा संघर्ष है। गर्मियों में सूखते जल स्रोत, लगातार गिरता भूजल स्तर और पेयजल के लिए लंबा इंतजार यहां के लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नई दिल्ली दौरा और यमुना जल परियोजना को लेकर प्रस्तावित एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) की बैठक केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उस उम्मीद से जुड़ी है जिसका इंतजार शेखावाटी लंबे समय से कर रहा है। मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यमुना जल परियोजना के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अंतिम चर्चा करेंगे। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.