यमुना का जल स्तर बढ़ा, तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट
विकासनगर, जुलाई 10 -- राकेश खत्री पछुवादून में यमुना किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। बीते तीन दिन से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अभी जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है, बावजूद इसके इन दिनो यमुना के ऊपरी अधिग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से जल स्तर मे बढ़ने का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर बढ़ा, नदी से दूर रहने की चेतावनी जारीजल स्तर के बारे में जानकारी लगातार हो रही बारिश से यमुना का जल स्तर 453.37 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है। लोगों की चिंता बढ़ने का कारण ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश भी है। यमुना के उद्गम क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.