यमुना का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा
चित्रकूट, सितम्बर 1 -- मऊ, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना का पानी पलटकर बरहा कोटरा स्थित बड़ी नदी में भर गया है। रपटे के ऊपर कई फीट जलभराव होने से करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। आवागमन के लिए यहां नाव चलवाई गई है। इस मार्ग से बेनीपुर, पाली, परदवां आदि सहित करीब आधा दर्जन से अधिक गांव जुड़े है।
ग्रामीणों की आवाजाही रपटा के ऊपर जलभराव होने से ग्रामीण नावों के सहारे जरूरी कामों के लिए आवाजाही कर रहे हैं। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में पानी घुसने की आशंका है। बाढ़ से किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता सताने लगी है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीएम रामऋषि रमन ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। बताया कि प्रशासन की ओर से नावों की व्यवस्था की गई है। इलाके में प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.