उरई, सितम्बर 6 -- कालपी। संवाददाता यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार यमुना का जलस्तर 98.99 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार देर रात यह 98.35 मीटर था। 24 घंटे में 64 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी से यमुना पट्टी के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है जबकि बेतवा नदी के जलस्तर में एक मीटर की कमी हुई है।लगातार हो रही बारिश का पानी नदी में पहुंचने से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक फिलहाल स्थिति सामान्य है और नदी का पानी खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- बेतवा के जलस्तर में गिरावट से डकोर क्षेत्र को राहत, खतरे के निशान से 8 मीटर नीचे पहुंची नदी प्रशासन भी निगरानी कर रहा है। इधर...