बलिया, दिसम्बर 17 -- सिकंदरपुर (बलिया), हिन्दुस्तान संवाद। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपट्टी निवासी अमरजीत यादव की पत्नी 36 वर्षीय ऊषा यादव भी घायल हुई हैं। उन्हें आगरा में ही बलदेव सिटी हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। ऊषा के साथ उनके दो बेटे भी थे। बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद ऊषा के पति अमरजीत आगरा के लिए रवाना हो गए। हादसे में पत्नी के घायल होने की सूचना के बाद बस से ही आगरा के लिए रवाना हुए अमरजीत ने फोन पर बातचीत की। उसके अनुसार पत्नी ऊषा दो बेटों सात वर्षीय हर्षित और पांच वर्षीय अर्पित साथ अपने मायका चंडीगढ़ जा रही थी। सोमवार की शाम चार बजे उसने गोरखपुर से बस पकड़ी थी। मायके के सभी लोग चंडीगढ़ में ही रहते हैं। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.