मथुरा, जून 22 -- यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेपी इंफ्राटेक द्वारा किए जा रहे प्रयासों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चुनौती दी जा रही है। यह भी पढ़ें- ईपीई पर प्रतिबंधित वाहनों का संचालन बंद कराने की मांगअवैध पार्किंग का खात्मा मांट टोल प्लाजा के एजीएम भरत सिंह राठौर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप एक्सप्रेस-वे पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग प्रतिबंधित है। इसके बावजूद एक्सप्रेस-वे की सीमा से बाहर संचालित कुछ अवैध ढाबों के समक्ष वाहनों को राइट ऑफ वे क्षेत्र में खड़ा कराया जाता है।सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम इस पर रोक लगाने के लिए कंपनी द्वारा कई स्थानों पर तारबाड़ (फेंसिंग) कराई गई, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा उसे बार-बार काटकर अनधिकृत रास्ते बना दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ...