मथुरा, मई 8 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सहायक संभागीय विभाग का रूख सख्त हो गया है। इसके लिए एक्सप्रेस वे पर अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहीं बसों की चेकिंग के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम ने बिना परमिट के एक्सप्रेस वे पर दौड़ रही निजी बस पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना किया है। शासन के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों द्वारा स्कूली वाहनों की सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन हेतु एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वाहन की फिटनेस, 15 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके वाहन और बिना परमिट के चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ चेकिंग के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश राजपूत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रथम दल) सतेन्द्र कुमार, यात्री एवं मालकर अधिकारी संदीप चौधरी व पूजा सिंह ने चेकिंग अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.