आगरा, जून 13 -- थाना एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर चौकी के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे हादसा हो गया। वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर बस में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। छलेसर चौकी पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल पूजा सोनी पत्नी पंकज सोनी को आगरा के श्री कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि सावित्री सोनी पत्नी गोपाल का उपचार शाहदरा स्थित आरएस हॉस्पिटल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- सोरों हाइवे पर यूपी-राजस्थान रोडवेज की दो बसें भिड़ीं, दो श्रद्धालुओं की मौत, 36 घायल कार में अमर सोनी पुत्र गोपाल, एक वर्षीय आराध्या, हरिओम पुत्र जगदीश, आस्था व सोनम सहित अन्य श्रद्धा...