हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ावली गांव के पास मंगलवार तड़के यमुना एक्सपेस-वे पर नोएडा से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने ईको वैन को रौंद दिया, जिससे वैन में सवार दो दंपति सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस यात्री घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन मृतक धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी थे। जबकि तीन मृतक आगरा के श्मशाबाद के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह करीब 04:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना सादाबाद क्षेत्र में गांव हरियागढ़ी मिढ़ावली के पास ईको में पीछे से आ रही डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन में सवार घायलों को बाहर निकाला। वहीं एएसपी रामानंद कुशवाह, सीओ सादाबाद अमित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.