औरैया, फरवरी 7 -- औरैया, संवाददाता। मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस और डंपर की भीषण टक्कर में औरैया जनपद के दो युवकों की मौत की खबर शनिवार को उनके घर पहुंचते ही कंचौसी व ऐरवा कटरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में कंचौसी कस्बे के अनुराग पोरवाल और एरवाकटरा क्षेत्र के पुष्पांक उर्फ सोनू अग्निहोत्री समेत आधा दर्जन यात्रियों की जान चली गई। परिवारों में कोहराम मचा है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। कस्बा कंचौसी के पुरवा महिपाल निवासी 27 वर्षीय अनुराग पोरवाल पुत्र आनंद उर्फ पप्पन पोरवाल दिल्ली में इलेक्ट्रिक मैकेनिक का काम करता था। शुक्रवार रात वह दिल्ली के नागलोई से रोडवेज बस द्वारा अपने घर रसूलाबाद क्षेत्र लौट रहा था। मथुरा के पास हाईवे पर खड़ी बस में पीछे से बेकाबू डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस के पास खड़े यात्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.