यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यमुना पुस्ता रोड, 10 KM और बढ़ेगा दायरा; इन सेक्टरों तक फायदा
नोएडा, अगस्त 7 -- नोएडा में यमुना पुस्ता रोड का 10 किलोमीटर विस्तार किया जाएगा। अब इसको सेक्टर-135 से 150 तक बनाने की योजना तैयार की जा रही है। सेक्टर-150 में यह रोड यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ी जाएगी। इस रोड के निर्माण में करीब 200 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। नोएडा प्राधिकरण ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसका निर्माण सिंचाई विभाग करेगा, जबकि जो खर्चा आएगा उसको प्राधिकरण वहन करेगा। पुस्ता रोड बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम में कमी आएगी। अभी पुस्ता रोड सेक्टर-168 छपरौली गांव के सामने तक बनी हुई है। आगे टूटी-फूटी हालत में कच्चा रास्ता है। इसको चार लेन का बनाया जाएगा। अभी नोएडा पुश्ता रोड सेक्टर-94 से शुरू होकर सेक्टर-135 एडवांट के सामने तक है। एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले ऑफिस के लोग इस रोड का प्रयोग करते हैं। ये यमुना का बंधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.