यमुना एक्सप्रेसवे पर 13 सालों में टोल टैक्स के रेट 41% बढ़े, सुविधाएं अब भी नाकाफी
ग्रेटर नोएडा, मई 17 -- यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर लगातार महंगा होता जा रहा है। इसके बावजूद यहां सुविधाएं नाकाफी हैं। हादसों के ग्राफ में भी कोई कमी नहीं आ रही। इस 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की टोल दरें पिछले 13 सालों में 41 फीसदी तक बढ़ गईं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के दावे जमीनी स्तर पर कमजोर नजर आते हैं। जेपी इंफ्राटेक ने 9 अगस्त 2012 में यमुना एक्सप्रेसवे को लगभग 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार कर संचालित किया था। इसे बने करीब 13 वर्ष पूरे हो चुके। इन वर्षों में यहां से साढ़े चार हजार करोड़ से अधिक टोल वसूला जा चुका है। इन वर्षों में टोल दरों में करीब छह बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। टोल वसूली से कंपनी 4570.37 करोड़ की कमाई तक कर चुकी है, जो कुल लागत का लगभग 38 प्रतिशत हिस्सा है। एक्सप्रेसवे पर अभी कंपनी अगले 22 साल यानी वर्ष 2048 तक टोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.