नोएडा, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से अलीगढ़ में खैर के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा श्रीओम 26 अप्रैल को अलीगढ़ से बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहा था। वह यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रीओम को एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान दो मई को श्रीओम की मौत हो गई। राजेंद्र सिंह ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सेक्टर बीटा दो कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखी ...