ग्रेटर नोएडा, जनवरी 5 -- Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक करीब 61 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। वर्ष 2025 में एक्सप्रेसवे पर रोजाना 2900 से अधिक वाहन चालकों ने नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाए। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों और गर्मियों में गति सीमा निर्धारित की जाती है। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर सॉफ्टवेयर के जरिए गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों की निगरानी होती है। यह सॉफ्टवेयर तीनों टोल प्लाजा के बीच वाहनों की गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का डेटा एकत्रित करता है, जिसे ऑनलाइन एनआईसी पर अपलोड कर दिया जाता है। यहां से नोएडा, मथुरा एवं आगरा की यातायात पुलिस डेटा लेती है। यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर अब शाम 5 बजे के बाद नहीं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.