नोएडा, मई 12 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की तैयारी के बीच अब यमुना एक्सप्रेसवे पर भी सफर महंगा होने जा रहा है। एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी सुरक्षा रियलिटी ने यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) को टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, अभी प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका, लेकिन कंपनी ने कंसेशन एग्रीमेंट का हवाला देकर टोल बढ़ाने की मांग की है। नई प्रस्तावित दरों में साढ़े तीन प्रतिशत तक वृद्धि का अनुमान है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में पिछली बार अक्तूबर 2024 में 3.78 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। अब एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी सुरक्षा रियलटी ने होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) के आधा...