यमुना एक्सप्रेसवे पर लग्जरी कार में आग लगी, चार लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई
नोएडा, जून 4 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की शाम चलती लग्जरी कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कार पूरी तरह जल गई। सेक्टर ईकोटेक वन कोतवाली पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोहिणी निवासी अनिल गुरुवार को अपने तीन दोस्तों के साथ गुरुग्राम से मथुरा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जब वह यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से करीब पांच किलोमीटर आगे पहुंचे तो उनकी लग्जरी कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। ड्राइविंग कर रहे अनिल ने तुरंत कार को साइड में रोका। इसी बीच चारों कार से बाहर निकल आए। इसके बाद अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.