नोएडा, दिसम्बर 23 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। मथुरा हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते विशेष सावधानी बरती जा रही है। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने मंगलवार को यातायात पुलिस के सहयोग से एक्सप्रेसवे के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों को चेतावनी देकर हटाया। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। वर्ष 2025 में 1100 से अधिक वाहन चालकों के हादसे हो चुके हैं। मंगलवार को हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। हादसे की रोकथाम के लिए मंगलवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। टोल प्लाजा पर सुबह के समय वाहन चालकों की नींद भगाने के लिए चाय पिलाई गई। वाहन पर शाम के समय रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर किनारे पर खड़े वाहनों को यातायात पुलिस के सहयोग से हटवाया गया। यातायात प्रभारी राजेंद्र दीक्षित ने बताया कि एक्सप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.