नोएडा, अप्रैल 12 -- Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार में दौड़ते वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से किए गए चालान में इसमें हर साल लगभग 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर वाहनों की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रिकॉर्ड की जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इससे तेज गति में वाहन दौड़ाने पर चालान किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- 213 KM दूरी 2.5 घंटे में होगी पूरी, इस दिन शुरू होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे प्रवर्तन टीम के अनुसार, जेवर टोल प्लाजा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आते वाहनों के चालान इंटरसेप्टर पर लगे कैमरे से स्पीड रिकॉर्ड करके...