ग्रेटर नोएडा, मई 13 -- यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा होने के आसार हैं। एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी सुरक्षा रियलटी ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को टोल दरों में साढ़े तीन से पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने पर लाखों यात्रियों को अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। यीडा के अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में पिछली बार अक्तूबर 2024 में 3.78 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। अब सुरक्षा रियलटी ने होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर नई दरें लागू करने का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी का कहना है कि रियायत समझौते (कंसेशन एग्रीमेंट) के तहत हर वर्ष टोल दरों में संशोधन का प्रावधान है। प्रस्ताव के अनुसार कार, बस और ट्रकों समेत सभी श्रेणियों के वाहनों के टोल शुल्क में वृद्धि हो सकती है। यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.