हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 17 -- खंदौली, हिन्दुस्तान संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा खंदौली पर छह महीने पहले अज्ञात वाहन से छोड़े गए बंदर टोलकर्मियों के लिए मुसीबत का सबब बन गए है। पिछले ढाई महीने में यह बंदर कई टोलकर्मियों को घायल कर चुके हैं। बंदर किसी भी वक्त झुंड में आते हैं। टोलकर्मियों पर हमलावर हो जाते हैं। टोल अथॉरिटी ने 25 जुलाई को वन प्राणी प्रबंधक (कीठम) को प्रकरण की जानकारी दे दी है। बंदरों को जल्दी पकड़वाने की मांग की गई है। इसके बाद भी अब तक बंदरों की रोकथाम के लिए कोई इंतजाम नहीं हो पाया है। हालत यह है कि बंदरों को देखते ही टोलकर्मी डर जाते हैं। काम छोड़ देते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में झमाझम बारिश से पारा धड़ाम, रात के साथ दिन में भी सर्दी का अहसास टोल इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि ढाई महीने में बंदरों का झ...