नोएडा, अप्रैल 24 -- दनकौर, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 24 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई। वह मूलरूप से बांदा जिले का रहने वाला है। वह वर्तमान में गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में परिवार के साथ रहता था। रवि पेशे से किराये पर कार चलाते थे। वह गुरुवार को अपनी मां रेखा और बहन रागिनी के साथ बांदा से गाजियाबाद लौट रहे थे। जब उनकी कार दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से करीब 13 किलोमीटर आगे पहुंची तो सामने चल रहे अज्ञात वाहन से उसकी कार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.