नोएडा, मार्च 20 -- रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार से चल रहीं दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक कार पलट गई। पीछे से आ रहा बाइक सवार कार की चपेट में आ गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक एक स्कॉर्पियो जेवर से नोएडा की तरफ जा रही थी। एटीएस सोसाइटी के पास पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर पलट गई। कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। इसी दौरान वहां से होकर गुजर रहा एक बाइक सवार भी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि कार की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। शाम...