यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में जा घुसी लखनऊ की बस, ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत, 27 घायल
लखनऊ, जून 30 -- Yamuna Expressway Accident: यूपी के मथुरा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के राया थाना क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में जा भिड़ी। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 27 यात्री घायल हो गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस, टोल टीम और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बस सोमवार रात लखनऊ से 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 3:41 बजे राया कट के पास माइलस्टोन 112-113 के बीच मैनपुरी के रहने वाले चालक उपदेश यादव को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में चीख-पुकार मच गई। सीओ महावन संजीव राय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.