नोएडा, दिसम्बर 8 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते गति सीमा में बदलाव करने की तैयारी है। संभवत: यहां 15 दिसंबर से नई गति सीमा लागू हो जाएगी। हालांकि, यमुना प्राधिकरण की ओर से अभी मामले में पत्राचार नहीं किया गया है। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते 15 दिसंबर से फेरबदल का अनुमान है। सर्दियों में कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। ठंड के कारण सड़कों पर फिसलन रहने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम करने की योजना बनाई है और और इसे 15 दिसंबर से लागू करने पर विचार है। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने पर घायलों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.