नोएडा, दिसम्बर 23 -- दनकौर, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण तीन वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में डबल डेकर बस के चालक और परिचालक समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए और 25 यात्री बाल-बाल बच गए। वहीं, डेढ़ घंटे तक जाम लग गया। एक डबल डेकर बस 25 सवारी लेकर नोएडा से कानपुर के लिए जा रही थी। तड़के करीब 3:30 बजे जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव जगनपुर के समीप पहुंची, तभी घने कोहरे के कारण सामने चल रहे एक कैंटर से टकरा गई। कैंटर चमड़े का सामान लेकर कानपुर और आगरा जा रहा था। कैंटर से बस की टक्कर होते ही कैंटर का पिछला हिस्सा एक्सप्रेसवे की पहली लाइन पर पलट गया। डबल डेकर बस टक्कर के बाद दूसरी लाइन पर आ गई। इसके बाद पीछे से एक और ट्रक बस से टकरा गया। बस में सवार यात्रियों में से किसी को भी चोट नहीं पहुंची। घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.