नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम जांच अभियान चलाएगी। इसमें तेज रफ्तार में दौड़ते वाहनों के चालान किए जाएंगे। प्रवर्तन टीम इंटरसेप्टर पर लगे कैमरों से वाहनों की रफ्तार रिकॉर्ड करेगी और चालान करेगी। इसके अलावा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होने से चालकों से 45 दिन के लिए वाहन चलाने का अधिकार छिन जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.